Posts

बरसात का कहर ( मेरा अनुभव)

Image
बरसात का कहर   रोज की तरह उस दिन भी मैं सुबह 6:00 बजे का अलार्म लगा कर सो गई । सुबह जब अलार्म की घंटी बजी और मेरी आंख खुली कि जल्दी उठो तैयार होकर कॉलेज जाओ तभी पास में लेटी मेरी मां ने मुझसे कहा अरे कहां जा रही है,  मैंने कहा सुबह हो गई कॉलेज जा रही हूं । बाहर के नजारे से मैं अनजान थी मां ने कहा रात से बरसात हो रही है अंधेरा छाया हुआ है और तुझे कॉलेज जाना है । मां की है बात सुनकर मेरा मन उदास हो उठा । मैं बाहर निकली तो देखा कि चारों तरफ पानी भरा पड़ा है बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी ।सुबह का वक्त था लेकिन बाहर का नजारा ऐसा था मानो काली रात हो । मुझे कॉलेज जाना बहुत पसंद है, घर में रहना मुझे बिल्कुल नहीं भाता इस वजह से मेरा मन उदास हो उठा था ।मैंने सोचा कुछ देर इंतजार कर लेती हूं बारिश बंद हो जाएगी तब कॉलेज चली जाऊंगी परंतु मैं इंतजार करती रही लेकिन पानी रुकने का नाम नहीं ले रहा था मैं उदास होकर फिर से सो गई कि अब कल ही कॉलेज जा पाऊंगी।  मेरे पिताजी को अपने कार्यालय जाने के लिए देरी हो रही थी ।वह इंतजार कर रहे थे थोड़ी बूंदे कम हो जाए ताकि मैं अपने दफ्तर प...

द स्टडी हॉल कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित जश्न।

Image
द स्टडी हॉल कॉलेज में बच्चों द्वारा आयोजित किया गया अध्यापकों के लिए जश्न- लखनऊ / पिपरसंड लखनऊ के स्कूटर इंडिया पिपर संड के पास स्थित द   स्टडी हॉल कॉलेज में बच्चों द्वारा अध्यापकों के लिए शिक्षक दिवस पर प्रोग्राम आयोजित किया गया।   जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने जमकर पूरी मेहनत के साथ सजावट की शिक्षकों को प्रसन्न करने के लिए बच्चों ने जी तोड़ मेहनत करके सभी का मन मोह लिया।   शिक्षकों के मनोरंजन के लिए छात्र छत्राओं ने बहुत सारे प्रोग्राम प्रस्तुत किए कुछ छात्राओं ने नृत्य  , कविता गीत , नाटक आदि कार्यक्रम शिक्षकों के समक्ष पेश किए जिससे सभी शिक्षक बहुत प्रसन्न हुए और अपने बच्चों को वाहवाही दी। शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए और शिक्षकों को प्रसन्न करने के लिए छात्राओं ने बहुत सारे टास्क शिक्षकों के लिए भी आयोजित किए, जिसमें सभी अध्यापक अध्यापिका को किसी एक टॉपिक पर नाटक प्रस्तुत करना था । बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए सभी अध्यापक अध्यापिका  उसमें अपनी रुचि दिखाई और भागीदार बने।   कुछ अध्यापिका ने गीत...

देश में घटे को-विड लेकिन 45 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 % से ज्यादा-

Image
देश में घटे कोविड के लेकिन 45 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 % से ज्यादा- भारत में संक्रमण के मामले कुछ कम हुए हैं लेकिन अभी भी देश के 45 जिलों में 2 से 8 अगस्त के बीच संक्रमण दर 10% या इससे अधिक देखी गई है ऐसे में यह जिले चिंता का कारण बने हुए हैं इन लोगों में सिर्फ केरल और मणिपुर के ही 10 -10 जिले शामिल हैं वहीं 39 जिलों में 5 से 10 फ़ीसदी संक्रमण दर दर्ज की जा रही है  2 से 8 अगस्त के बीच जिन जिलों में पॉजिटिविटी  रेट 10 फ़ीसदी या इससे अधिक रहा उनमें अरुणाचल प्रदेश के 5 जिले और हिमाचल प्रदेश उत्तरी पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल का 1-1 जिला है केरल और मणिपुर के 10- 10 मेघालय मिजोरम नागालैंड के चार और राजस्थान के 2-2 जिले शामिल हैं इस बीच भारत में संक्रमण के मामले 40000 के आंकड़े को पार करने के बाद एक बार फिर कम हो गए हैं।  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35, 499 नए मामले सामने आए हैं और 447 मरीजों की मौत हुई है इस दौरान 39,686 मरीज ठीक भी हुए हैं।  भारत में दैनिक पॉजिटिविटी रेट और साप्ताहिक रेट 2.59% और 2.35% है जबकि रिकवरी रेट 97.40 फीसदी दी है। देश ...

रोड पर रीना रॉय को खेलता देख नरगिस ने ऑफर की थी फिल्म मां ने किया इंकार तो भूख हड़ताल पर बैठ गई थी एक्ट्रेस

Image
रोड पर रीना रॉय को खेलता देख नरगिस ने ऑफर की थी फिल्म, मां ने किया इंकार तो भूख हड़ताल पर बैठ गई थी एक्ट्रेस-  अभिनेत्री नरगिस दत्त ने रीना रॉय को सड़क पर खेलते हुए देखा और अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया लेकिन रीना की मां ने साफ इंकार कर दिया कि वह पल में काम नहीं करेगी।  रीना रॉय 70 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं वह फिल्मों में इत्तेफाक से आई थी। मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त ने उन्हें सड़क पर खेलते हुए देखा और वह उन्हें पसंद आ गई थी। दरअसल नरगिस को फिल्म के लिए रीना रॉय जैसी उम्र की ही छोटी लड़की चाहिए थी। इसलिए जब उन्होंने नजर रीना पर पड़ी तो उन्होंने अपने ऑफिस के से कुछ लोगों को रीना रॉय के घर भेज दिया।रीना बहुत छोटी थी। उनके घर वालों को यह मंजूर नहीं था कि वह फिल्मों में काम करें उनकी मां ने साफ इंकार कर दिया कि वह फिल्म में काम नहीं करेगी।       लेकिन रीना चाहती थी। कि वह फिल्मों में जाएं इसलिए वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। रीना ने इस बात का जिक्र शेमारू को दिए एक इंटरव्यू में किया था ।उन्होंने बताया था, मैं रोड पर खेल रही थी नरगिस जी ने...

कुत्तों की वफादारी मालिक की जान बचाने के लिए मरते दम तक सांप से लड़े-

Image
कुत्तों की वफादारी, मालिक की जान बचाने के लिए मरते दम तक सांप से लड़े- कुत्ते को वफादार जानवर माना जाता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। जिसमें मालिक की रक्षा के लिए पालतू कुत्ते ने अपने प्राण दाव पर लगा दिए ऐसी यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही में सामने आई है। यहां औरैया कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर में अपने मालिक को सांप से बचाने के लिए कुत्ते ने अपने प्राण गवा दिए।मीडिया खबरों के मुताबिक यहां के एक डॉक्टर ने यहां शेरू और कोको नाम के दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते रात में चौकीदार गुड्डू के साथ परिसर में इधर उधर टहल रहे थे। इसी बीच 5 फुट का जहरीला साहब गेट से अंदर जाने लगा वफादार कुत्तों ने पहले तो सांप को रोकना चाहा लेकिन वह कुत्तों से भिड़ गया चौकीदार गुड्डू ने दूर रखने का प्रयास करने के साथ ही दोनों को दंश से बचाने का भी प्रयास किया कुत्ते और सांपों की जंग चलती रही सांप लगा लगातार कुत्तों को फोन मारता रहा सांप और कुत्तों की जंग से हालत बिगड़ते दे चौकीदार ने भी मालिक को मौके पर बुला लिया लेकिन कुत्ते सांप से लगातार भटकते रहे। आखिर में सांप को कुत्ते ने दो टुकड़ों में विभक्त कर दिया कुत्...

बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या-

Image
बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या- शाहजहांपुर उत्तर प्रदेे प्रदेश 9 अगस्त्त्त शाहजहांपुर  केेेे जिलेे में बच्चो के विवाद  के चलतेेे एक वृध कथिक  रूप से लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के  सतना गांव में रविवार रात बच्चों के विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें फिरासत 58 की आधा दर्जन आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी इस मारपीट में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई जबकि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से मतीन हारोम फसादी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है।

नारी सशक्तिकरण

Image
नारी सशक्तिकरण- नारी सशक्तिकरण को हर प्रकार परिभाषित किया जा सकता है। कि इससे महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है. जिससे वह अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं। समाज में उनके अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। आज के  समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे ग्रंथों में नारी के महत्व को  बताया गया है। कि  जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवता का निवास होता है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।उन्हें रोजगार शिक्षा आर्थिक विकास में बराबरी के अवसर मिल सके।  तरक्की प्राप्त कर सकें। यह वह तरीका है जिसके द्वारा महिलाएं भी पुरुषों की तरह अपनी हर इच्छा को पूरा कर सकते हैं । भारत में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है ।इसलिए बड़ी है क्योंकि पुराने समय से भारत में  असमानता थी। जैसे- भेदभाव, सती प्रथा बाल विवाह, दहेज प्रथा, यौन हिंसा,  बाल मजदूरी आदि। इनमें से कई सारी प्रथाएं आज भी समाज में उपस्थित है भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई बहुत सा...