द स्टडी हॉल कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित जश्न।
द स्टडी हॉल कॉलेज में बच्चों द्वारा आयोजित किया गया अध्यापकों के लिए जश्न-
लखनऊ / पिपरसंड
लखनऊ के स्कूटर इंडिया पिपर संड के पास स्थित द स्टडी हॉल कॉलेज में बच्चों द्वारा अध्यापकों के लिए शिक्षक दिवस पर प्रोग्राम आयोजित किया गया।
जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने जमकर पूरी मेहनत के साथ सजावट की शिक्षकों को प्रसन्न करने के लिए बच्चों ने जी तोड़ मेहनत करके सभी का मन मोह लिया।
शिक्षकों के मनोरंजन के लिए छात्र छत्राओं ने बहुत सारे प्रोग्राम प्रस्तुत किए कुछ छात्राओं ने नृत्य , कविता गीत , नाटक आदि कार्यक्रम शिक्षकों के समक्ष पेश किए जिससे सभी शिक्षक बहुत प्रसन्न हुए और अपने बच्चों को वाहवाही दी।
शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए और शिक्षकों को प्रसन्न करने के लिए छात्राओं ने बहुत सारे टास्क शिक्षकों के लिए भी आयोजित किए, जिसमें सभी अध्यापक अध्यापिका को किसी एक टॉपिक पर नाटक प्रस्तुत करना था । बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए सभी अध्यापक अध्यापिका उसमें अपनी रुचि दिखाई और भागीदार बने।
कुछ अध्यापिका ने गीत गाकर बच्चों के लिए अपनी भावनाओं को प्रकट किया। बच्चों के साथ साथ सभी शिक्षकों ने भी प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पण किया।
इसी के साथ अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षक दिवस का केक काटकर सभी में बांटा जिसके साथ ही प्रोग्राम की समाप्ति होती है।