ऑनलाइन कक्षा/क्लास
कहते हैं, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है ऑनलाइन क्लास ऑनलाइन क्लास एक नए प्रकार की शिक्षा है, जिससे वर्तमान में अनेक देशों ने अपनाया है संपूर्ण देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। शिक्षा की समस्त प्रकार की संस्थाएं बंद है स्कूल, कॉलेज सब बंद है। ऐसे समय में ऑनलाइन क्लास छात्रों के लिए चुनी गई है। छात्र ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के द्वारा छात्र अपनी डिग्री भी हासिल कर सकता है।
ऑनलाइन क्लास के लाभ-
ऑनलाइन क्लास के अनेक लाभ हैं। छात्र शिक्षा लेने के लिए किसी भी संस्था संस्थान तथा समय समय को अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं अब कोई बाधा नहीं रही समय की बचत ऑनलाइन क्लास का सबसे बड़ा लाभ है। एक ही विषय पर 1 से अधिक शिक्षकों का मार्गदर्शन लिया जा सकता है निशुल्क ऑनलाइन क्लास के द्वारा गरीब छात्र भी शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
ऑनलाइन क्लास की हानि-
जैसे हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं वैसे ही ऑनलाइन क्लास के भी कुछ नुकसान भी है । वे सभी छात्र जिनके पास कंप्यूटर मोबाइल का इंटरनेट नहीं है, वे छात्र ऑनलाइन क्लास का लाभ नहीं ले सकते हैं ।शिक्षकों द्वारा कक्षा में पढ़ाने से छात्र अनुशासन आपसी सहयोग का सम्मान का भाव सीखते हैं परंतु ऑनलाइन क्लास में ऐसा कुछ नहीं है।